Skip to main content

Posts

लिख रखा हैं तेरा नाम!

कभी ना कभी ये समुन्द्र की लहरे किनारे तो आयेगी , जो लिख रखा हैं तेरा नाम इन रेतों पर , उसे मिटा के तो जायेगी ! टूटते कलम #tutateKalam
Recent posts

हर लम्हें में जीने को दिल करता हैं!

उसे उसके जाने के बाद भी, हर लम्हें में जीने को दिल करता हैं, हर छोटी छोटी खुशियाँ जो पल भर में समेट लेती थी, उसे आज भी मुझे दोहराने को दिल करता हैं,  उसके जाने के बाद भी, हर लम्हें में जीने को दिल करता हैं, नादान था मैं, दुनिया से अंजान था मैं, जीने के सलीके से कुछ बेहिसाब था मैं! मेरी हर छोटी छोटी गलतियों पे उसका नाक बिचकाना, फिर हल्क़े से मुस्कुरा के मेरे बालों को सहलाना, आज फिर से पुराने लम्हों में जीने को दिल करता हैं! उसके जाने के बाद भी, हर लम्हें में जीने को दिल करता हैं! जीने का हर सलीका सीख़ा दिया मुझें, इश्क़ क्या होता हैं यें बता दिया मुझे, अगर कोई पूछें की इश्क़ क्या होता हैं! अगर.. अगर कोई पूछें मुझसे की इश्क़ क्या होता हैं, उसकी याद में इबादत करने को दिल करता हैं ! उसके जाने के बाद भी, हर लम्हें में जीने को दिल करता हैं, हर लम्हें में जीने को दिल करता हैं! टूटते कलम #TutateKalam